शिक्षण सत्र व अवकाश

शिक्षण सत्र: गुरुकुल विद्यालय में कक्षाएँ प्रतिवर्ष विधिवत्‌ 1 जुलाई से प्रारम्भ होती है और शिक्षा सत्र अगले वर्ष 30 मई को समाप्त होता है|

वार्षिक सत्रान्त अवकाश : प्रति वर्ष वार्षिक सत्रान्त अवकाश 10 जून से 25 जून तक रहता है|

कार्यालय तथा विद्यालय अवकाश: आर्य कन्या गुरुकुल के शिक्षण सत्र के दौरान रविवार के अतिरिक्त सामान्यतया  विशेष हवन-यज्ञ आयोजन हेतु निम्न शैक्षणिक अवकाश रहते हैं|

मकरसंक्रान्ति 1 दिन,  14 जनवरी
बसन्त पंचमी 1 दिन, सुदी 5 माघ
गणतंत्र दिवस (गणराज्य स्थापना) 1 दिन, 26 जनवरी
स्वामी महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती 1 दिन, फाल्गुन वदी 10
शिवरात्रि (दयानंद बोधरात्रि) 1 दिन, फाल्गुन वदी 14
वीरोत्सव (लेखराम दिवस) 1 दिन, फाल्गुन सुदी 3
होली- वासन्तीय नवसस्येष्टि 3 दिन, फाल्गुन पूर्णिमा तक
गुरूदत्त दिवस 1 दिन, चैत्र वदी 14
वैदिक नव वर्ष (आर्य-समाज स्थापना दिवस) 1 दिन, चैत्र सुदी 1
रामनवमी 1 दिन, चैत्र सुदी 9
चान्द्रायण वर्ष का प्रारम्भिक दिवस 1 दिन, बैसाख (मेघ संक्रांति)
हरितृतीया (तीजो) 1 दिन, श्रावण सुदी 3
श्रावणी 1 दिन, श्रावण पूर्णिमा
कृष्णजन्माष्टमी 1 दिन,  भाद्रपद वदी 8
बिजयादशमी 4 दिन, आश्विन शुक्ला 8,9,10,11
दीपावली (दीपमालिका)- शारदीय नवसस्येष्टि 2 दिन, कार्तिक कृष्ण 14 तथा अमावस्या
श्रद्धानन्द बलिदान दिवस 1 दिन, 23 दिसम्बर पौष
गुरूकुल – वार्षिकोत्सव 2 दिन सुविधानुसार
विशेष अनध्याय 4 दिन, आवश्यकतानुसार