शुल्क


गुरुकुल संचालन हेतु प्रवेश शुल्क, भोजन शुल्क, व्यक्तिगत व्यय शुल्क आदि जो निर्धारित है वो  निम्न सारिणी में दर्शाया गया है|

क्रं. सं. शुल्क / व्यय का विवरण राशि (रूपये) टिप्पणी
1 गुरुकुल में प्रथम प्रवेश शुल्क 2000  
2 भोजन शुल्क (वार्षिक) 18000 1500 रू. प्रतिमास x 12
3 व्यक्तिगत आनुमानिक व्यय (वार्षिक) 8000  
4 फलक शुल्क (वार्षिक) 1500  
  कुल शुल्क (वार्षिक) 29500 वार्षिक न्यूनतम शुल्क

 शुल्क संबंधी निर्देश:

  1. पुस्तकों, वस्त्र, औषधि का आवश्यकता के अनुसार पृथक् व्यय  होगा|
  2. भोजन शुल्क 6 मास का अग्रिम जमा करवाना अनिवार्य है।
  3. इसके अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क जैसे शिक्षण, भवन, क्रीड़ा, परीक्षा,  विकास, पुस्तकालय, आश्रम आदि के नाम से नहीं लिया जाता है|
  4. सत्र के मध्य में पढ़ाई छोड़ने पर द्रव्य दण्ड लगेगा।
  5. सभी कक्षाओं की छात्राओं के लिए शुल्क समान है|
  6. आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर इस सारिणी में परिवर्तन हो सकता है।
  7. विद्यालय द्वारा भविष्य में आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया गया व्यय खर्च इत्यादि धन संरक्षक /अभिभावक द्वारा सहर्ष स्वीकार किया जाएगा।
  8. संरक्षक अपनी इच्छा तथा सुविधानुसार कन्याओं के व्यय के लिए अतिरिक्त धरोहर राशि जमा कर सकते है। बीमारी तथा अन्य कारण से विशेष वस्त्र-आहार-औषधि आदि के लिये व्यय किया जा सकेगा।


सभी तरह के शुल्क का भुगतान निम्न में से किसी भी माध्यम से किया जा सकता है|

  1. गुरुकुल में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर कोषपाल को नगद देकर| भुगतान के पश्चात् सम्बंधित कोषपाल से अपनी पावती पत्र अवश्य प्राप्त कर लें|
  2. गुरुकुल में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निम्न खाताधारी लाभार्थी के नाम से जारी चेक/ डिमांड ड्राफ्ट देकर| भुगतान के पश्चात् सम्बंधित कोषपाल से अपनी पावती पत्र अवश्य प्राप्त कर लें|
  3. बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निम्न खाते में नगद, चेक या डीडी के रूप में जमा करके|
  4. ऑनलाइन नेट-बैंकिंग के माध्यम (IMPS/NEFT/RTGS) से निम्न खाते में अंतरण (जमा) करके|
  5. मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से Wallet या UPI के द्वारा निम्न खाते में अंतरण (जमा) करके|
  6. देश-विदेश से भी निम्न बैंक खाते में International Remittance से धन राशि स्वीकृत की जा सकती है|

 धनराशि भेजने के पश्चात गुरुकुल के निम्न ईमेल या WhatsApp पर भुगतान प्रपत्र की छायाप्रति और अपना विवरण मय नाम, डाकपता, पिन कोड, दूरभाष संख्या आदि गुरुकुल को सूचनार्थ व उचित कार्यवाही हेतु भेज दें| इसके पश्चात् आपको इसकी पावती प्रेषित जा सकेगी|भुगतान की पावती की स्थूल मूल प्रति डाक से और इलेक्ट्रॉनिक सूक्ष्म प्रति ईमेल / WhatsApp आदि इलेक्ट्रॉनिक साधन से भेजी जायेगी|

सूचना में  छात्रा का नाम, कक्षा आदि भी अंकित करें|

बैंक का नाम:           Punjab   National   Bank (PNB, पंजाब नैशनल बैंक)
बैंक की शाखा:        Sheoganj (शिवगंज)
खाताधारी का नाम:  Dharana Acharya (धारणा आचार्या)
 बचतखाता संख्या:   0425000100110369
IFSC कोड:            PUNB0088510

ईमेल: gurukulsheoganj@gmail.com
WhatsApp: +91 9461216495

भविष्य में जब Payment Gateway की सुविधा उपलब्ध होगी तब उसकी सूचना यहाँ अंकित कर दी जायेगी|