सांस्कृतिक कार्यक्रम


गुरुकुल में छात्राओं को गायन एवं वादन की शिक्षा भी दी जाती है।

ऋषि बोध हेतु समय समय पर नगर के विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकालकर आर्य समाज के सिद्धांतों, वेद के अमृत सन्देश से नागरिकों को राष्ट्र, समाज, धर्म के लिए जागरूक किया गया।

शिक्षा सम्बन्धी ज्ञानवर्द्धक यात्राएँ कराई हाते हैं|

​शिक्षा को क्रियात्मक बनाने की दृष्टि से कन्या-गुरूकुल में प्रतिवर्ष छात्राओं के लिये मनोरंजन तथा शिक्षण यात्राओं का भी आयोजन किया जाता है। इन यात्राओं में भारत के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों, तीर्थो, पर्वतों एवं भाखड़ा इत्यादि नवीन बांधों के दर्शन सम्मिलित हैं।