प्रस्तावना

इस दस्तावेज का उद्देश्य आर्य कन्या गुरुकुल (दयानंद वाटिका, शिवगंज, जिला- सिरोही) की प्रस्तावित वेबसाइट (website) का प्रारूप (प्रथम रूप-रेखा) को दर्शाना है| इस प्रारूप के अवलोकन और अनुशंसा के आधार पर website का स्वरुप निर्धारित होगा और उसके संरचना और निर्माण का मार्ग प्र“kस्त होगा | website के माध्यम से गुरुकुल में प्रवेश, कार्यक्रमों, गतिविधियों, पाठ्क्रम आदि की सूचना सर्व साधारण के लिए सार्वजनिक करने में अत्यधिक सुलभता होगी और गुरुकुल का विस्तार और अधिक व्यापक होगा | वेबसाइट पर वैदिक पत्रिका और विभिन्न आलेखों को भी प्रस्तुतीकरण किया जाएगा ताकि यह गुरुकुल की सूचना के साथ आगंतुक, पाठक को वेद के आध्यात्मिक मर्म और तÙoज्ञान का लाभ मिल सके|

 

अतः सारांश में इसका अंतिम लक्ष्य आधुनिक भारत में आर्ष वैदिक गुरुकुल शिक्षा की प्रणाली के प्रणेता महर्षि दयानंद सरस्वती के उद्देश्य कृण्वन्तोविश्वमार्यम्को पूर्णकरना और विश्व-पटल पर वेद के प्रकाश का प्रसार करना है|